Success Stories


महिला सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित डायल 100 सेवा

टीकमगढ़ के कुड़ीला क्षेत्र में रात्रि के समय बस छूट जाने से 23 वर्षीय महिला को घर पहुँचने का कोई साधन नहीं मिल रहा था, डायल-100 ने घर तक पहुँचाया

जिला टीकमगढ़ के थाना कुड़ीला क्षेत्र में बस स्टैंड से एक महिला को अपने गाँव जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 27-08-2024 को रात्रि 08:51 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल टीकमगढ़ जिले के कुड़ीला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक मोहन अहिरवार पायलेट विजेंद्र सिंह यादव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बस छूट जाने के कारण 23 वर्षीय महिला को रात्रि में अपने गाँव करमासन जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। महिला ने डायल-100 को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 स्टाफ द्वारा पीड़ित महिला को एफ आर व्ही वाहन से ले जाकर सुरक्षित उनके गांव करमासन पहुँचाया गया। रात्रि के समय सहायता करने के लिए महिला के परिजन द्वारा डायल-112/100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया।


By: mppolice on 2024-09-12 16:04:18.546