Success Stories


छतरपुर में महिला सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित डायल-100 सेवा

नौगांव में देर रात महिला एवं उनकी दो बेटियों को अपने घर जाने के लिए नहीं मिल रहा था कोई साधन, डायल-100 ने उनके घर पहुँचाया

            जिला छतरपुर के थाना नौगांव के अंतर्गत शासकीय अस्पताल नौगांव के पास महिला एवं उनकी दो बेटियों को अपने घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 01-09-2024 को रात्रि 11:25 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नौगांव थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक पुष्प राज सिंह पायलेट यशवंत रैकवार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि रात्रि में महिला एवं उनकी दो बेटियों को अपने घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। महिला की बड़ी बेटी दिव्या तिवारी ने डायल-100 को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 जवानों ने सभी को एफ आर व्ही वाहन से उनके घर तक पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपनी अपनी छोटी बेटी का उपचार करवाने अस्पताल आयी थी, उपचार उपरांत घर जाने के लिए उन्हे कोई साधन नहीं मिल रहा था। 


By: mppolice on 2024-10-14 16:20:31.311